हियुवा मंडल कार्यकारिणी का हुआ गठन, मंडल अध्यक्ष मनोनीत हुए चंद्रकांत

हियुवा के मंडल अध्यक्ष मनोनीत हुए चंद्रकांत*

*मंडल कार्यकारिणी का हुआ गठन*

गोरखपुर । हिंदू युवा वाहिनी के दिग्विजय नगर मंडल के आयोजित प्रदेश कार्यालय  पर बैठक में आज मंडल कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष रणंजय सिंह जुगनू ने किया तथा संचालन महानगर महामंत्री संजय शीलाकुर ने किया।
बैठक में पुनर्गठन की प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से महानगर संयोजक/ पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने चंद्रकांत को मंडल अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया ।
तत्पश्चात मंडल के अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की गई जिसमें उपाध्यक्ष के रूप में क्रमशः शरद चौधरी राकेश गुप्ता विनय रंजन मनीष निषाद 
मंडल महामंत्री के रूप में प्रवीण वर्मा
मंत्री गण क्रमशः विवेक पासवान, मनीष राव, विजय भारती, नीरज सोनकर कोषाध्यक्ष, अजय वर्मा मीडिया प्रभारी, विनायक सिंह के नामों की घोषणा की गई।
इसी क्रम में महानगर कार्यसमिति के सदस्य के रूप में जयप्रकाश जायसवाल एवं विनय पासवान के भी नाम की घोषणा की गई। महानगर संयोजक के द्वारा भामाशाह नगर मंडल के मंत्री के रूप में अवनीश कुमार चौधरी का भी मनोनयन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से हिमांशु गुप्ता गोरक्ष नगर मंडल के संयोजक, विजय यादव उपाध्यक्ष,अनूप भारती, शैलेंद्र कुमार,गोपीचंद, अनुपम,सूरज, नीरज निषाद,वीरेंद्र समेत कई लोग उपस्थित थे। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास