जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की घटना कांगेस की साजिश: वेदांती
कानपुर, 18 दिसम्बर(वार्ता)राम जन्मभूमि के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ राम विलास वेदांती ने दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में हुये उपद्रवों को कांग्रेस की साजिश बताते हुये कहा कि वहां इतनी बड़ी संख्या में छात्र नही बल्कि कांग्रेस प्रतिनिधि इस घटना में शामिल थे।
डॉ0 वेदांती ने बुधवार को यहां सिविल लाइंस में पत्रकारों से कहा कि दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्रों की संख्या साढ़े तीन से चार हजार है। वहां इतनी बड़ी संख्या में आये लोग कौन लोग थे। उन्होंने कहा कि यह छात्रों की नहीं बल्कि कांग्रेस की साजिश है।
उन्होंने कहा कि उपद्रवियों में कांग्रेस के भी प्रतिनिधि शामिल थे। इस की इसकी मुख्य वजह वह नारा है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस मुक्त का नारा दिया था। कांग्रेस को डर सता रहा है। कांग्रेस मोदी के खिलाफ मुहिम छेड़े है और इस तरह का षणयंत्र रच रही है। पुलिस पर हमला करने वाले छात्र नहीं होते है। उन्होंने उपद्रव पर नियंत्रण पाने में पुलिस की कार्यवाही सही करार दिया।
डॉ0 वेदांती ने कहा कि यही वजह है कि उच्चतम न्यायालय ने भी नागरिकता कानून पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। उन्होनेे कहा कि श्री मोदी ने राष्ट्ररक्षा के लिए यह कदम उठाया है। संत समाज इस निर्णय में उनके साथ खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि साफ है की यह कांग्रेस का षणयंत्र है। कांग्रेस नहीं चाहती कि देश में एकता और शांति स्थापित हो।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें