झंगहा में भतीजे ने चाचा को पीट कर किया लहूलुहान
चौरीचौरा।झंगहा थाना क्षेत्र के जंगल गौरी नम्बर एक मे दो पट्टीदारों ने आपस मे जमकर मारपीट हुई।इस मारपीट की घटना के दिनेश पटवा के भतीजे ने रॉड से मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया।दिनेश पटवा की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।झंगहा के जंगल गौरी निवासी दिनेश पटवा ने पुलिस को बताया कि मैं टेंट का काम करता हूं जब मैं टेंट का सामान लेकर घर पहुचा और समान को उतारने जा रहा था तभी मेरे पट्टीदार रास्ते मे खड़े थे मैं उन्हें हटाने के लिए बोला तो सभी लोग मिलकर मुझसे मारपीट करने लगे।इस मारपीट की घटना में दिनेश पटवा गम्भीर रूप से घायल हो गए है।दिनेश पटवा की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें