कानपुर में फिर भड़की हिंसा, सपा विधायक हिरासत में
कानपुर 21 दिसम्बर (वार्ता) नागरिक संशोधन कानून (सीएए) को लेकर उत्तर प्रदेश के कानपुर में शनिवार शाम एक बार फिर हिंसा भड़क उठी।
प्रदर्शनकारियों ने परेड चौराहा और यतीमखाना क्षेत्र में पथराव किया और कुछ वाहनों में आग लगा दी। उपद्रवियों ने यतीमखाना चौकी पर खड़े वाहनो में आग लगा दी और कुछ दुकानों में आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में लाठीचार्ज किया और उपद्रवियों को खदेड़ दिया। इस बीच परेड चौराहे पर पुलिस कार्रवाई में बाधा खड़ी करने के प्रयास में पुलिस ने समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक अमिताभ वाजपेई और एक पूर्व विधायक को हिरासत में ले लिया।
इस बीच शुक्रवार को हुयी हिंसा में मारे गये युवकों के शवों को कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच बाबूपुरवा कब्रिस्तान में सुपर्द ए खाक कर दिया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें