कबूतरी देवी राजेश्वर त्रिपाठी स्मारक पी0जी0कालेज की छात्राओं ने निकाली रैली
गोरखपुर:कबूतरी देवी राजेश्वर त्रिपाठी स्मारक पी0जी0कालेज बालेंद्रपुरी, डुमरी खास गोरखपुर के तत्वाधान में HIV / AIDS दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली निकली गई रैली का उदघाटन कालेज के प्राचार्य डॉ0 मीरा पांडेय द्वारा किया गया। रैली महाविद्यायल से होते हुए डुमरी खास,मंसूरवा चौराहा,सोनबरसा बाजार होते हुए कालेज में आ कर एक संगोष्टी में तब्दील हो गईं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 सत्यवान कुमार यादव द्वारा संगोष्ठीको सम्बोधित करते हुए कहा कि AIDS एक जानलेवा बीमारी है जो समाज मे पाव फैलाये हुये है इसके प्रति लोगो को सजग रहने की जरूरत है तथा उससे बचने और उसके लक्षण पर स्वयं सेवकों और स्वयं सेविकाओं को जागरूक किया संगोष्ठी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तीनों इकाइयों के स्वयं सेवक/स्वयं सेविकाओं रेंजर ,रोवर,एन0सी0सी कैडेटो ने,रैली एवं संगोष्ठी को सफल बनाने मे विशेष सहयोग किया।कार्यक्रम अधिकारी डॉ0गीता शुक्ला, डॉ0 बलजीत, डॉ0 मंजुला त्रिपाठी, बंदिता त्रिपाठी, शिल्पी श्रीवास्तव, प्रशांत कुमार दुबे, श्याम मोहन पांडेय,नीरज पांडे,सी0बी0 सिंह,बाबूलाल,रामनिवास,आदि लोग उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें