प्लेटफार्म में जाते समय सीढ़ी से फिसलकर गिरने से महिला की मौत
शहड़ोल, 17 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के शहड़ोल रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म में जाते समय सीढ़ी से फिसलकर गिरने से एक महिला की मौत हो गयी है।
रेलवे पुलिस सूत्रों के अनुसार रेल्वे स्टेशन कल शहडोल से उमरिया जा रही सुरतीबाई गुप्ता (65) की सीढ़ियों से फिसलकर गिरने से मौत हो गयी। महिला यात्री प्लेटफार्म नम्बर 1 से प्लेटफार्म नम्बर 3 पर जाने के लिए सीढ़ी चढ़कर जा रही थी, कि उतरते समय पैर फिसलने से गिर पड़ी, घायल अवस्था में जब महिला को रेल्वे अस्पताल ले जाया गया, तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें