प्रदेश में दिन प्रतिदिन बिगड़ रही कानून व्यवस्था-मनुरोजन यादव
चौरीचौरा।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एव प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवाह्न पर प्रदेश के किसानों, नौजवानों, अल्पसंख्यको, गरीबो, बेरोजगारों एव महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर 19 दिसम्बर को जिला मुख्यालय पर सपा का धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एव वरिष्ठ सपा नेता मनुरोजन यादव ने मंगलवार को चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं से मिलकर 19 दिसम्बर को होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल होने को कहा।सपा नेता मनुरोजन यादव ने कहा कि सरकार एनआरसी जैसे मुद्दे लाकर प्रदेश का अमन चैन बिगाड़ा जा रहा है।इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मनुरोजन यादव, जिला पंचायत सदस्य एव जिला सचिव श्याम मिलन यादव, अलबेला यादव, गौतम यादव, गुड्डू यादव झिनक यादव, सोनू पांडेय, परशुराम यादव, हरिशंकर, रमेश विश्वकर्मा, धीरज यादव, जदुराई प्रजापति, संगम यादव, बिकाऊ मौर्या, सलीम समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।वही दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के चौरीचौरा विधानसभा अध्यक्ष मुन्नीलाल यादव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से आगामी 19 दिसम्बर को जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन में चौरीचौरा विधानसभा के प्रत्येक बूथों से कार्यकर्ताओ को जिला मुख्यालय पर पहुचने को कहा है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें