सपा में नहीं होगा विलय, पार्टी अपनी नीतियों और सिद्धांतों से भटक गई है:शिवपाल
महोबा,(वार्ता) प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सपा में विलय की चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी अपनी नीतियों और सिद्धांतों से भटक गई है।
श्री यादव ने यहां डाक बंगला मैदान में सोमवार को आयोजित पार्टी के मंडलीय सम्मेलन को संबोधित करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि उनकी पार्टी का सपा में विलय नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सपा अपनी नीतियों और सिद्धांतों से भटक गई है। प्रसपा आज समाजवाद की लड़ाई में प्रमुख दल है । हमारी नीतियों के साथ जो भी पार्टी में शामिल होगा उसका स्वागत है। उन्होंने कहा कि वक्त तय करेगा कि अगले चुनाव में सपा की जगह प्रसपा ही लोगो की पहली पसंद बनेगा।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में देश गम्भीर आर्थिक मंदी से जूझ रहा है। जीडीपी में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन केन्द्र सरकार इसे रोकने में नाकाम है। ऐसे में अनावश्यक रूप से नागरिकता संशोधन बिल लाना जनता का ध्यान महत्वपूर्ण मुद्दों से भटकाना है।
मंडलीय सम्मेलन में उमड़ी भारी भीड़ से उत्साहित श्री यादव ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि आज गांव,गरीब ,खेत, खलिहान ओर किसान के मुद्दे गौण हो गए है। समाज को धर्म के आधार पर बांटने का कार्य किया जा रहा है। किसान,मजदूर और नोजवान की बात कोई नहीं कर रहा। उनकी पार्टी ने समाज के बेहद
कमजोर तबके की आठ समस्याओं को उठाने व उन्हें हल कराने का बीड़ा उठाया है। पार्टी अपनी लड़ाई को
आखिरी दम तक लड़ेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें