शाहपुर आवास विकास कालोनी वासियों ने महापौर से मिलकर लगाई गुहार, महापौर ने किया आश्वस्त नियम विरुद्ध नहीं होगी कार्यवाही



         गोरखपुर : नगर निगम स्थित महापौर कार्यालय में पार्षद चन्द्रशेखर सिंह के नेतृत्व में आवास विकास शाहपुर मलिन बस्ती के निवासियों ने महापौर सीताराम जायसवाल से मिलकर उनके आवासों को न हटाये जाने की गुहार लगाते हुए कहा की हम लोग वैध तरीके से आवास बनवाकर रह रहे हैं। लोगों ने महापौर को अवगत कराया कि वर्ष-2009 में शासनादेश संख्या 172/8-3-2009-65 विविध/2009 दिनांक 15 जनवरी, 2009 द्वारा घोषित सर्वजन हिताय गरीब आवास मालिकाना हक योजना के अन्तर्गत शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी द्वारा 90 वर्षो की अवधि के लिए उक्त भूमि पट्टे पर हस्तान्तरित किया गया था तथा 86 पक्के मकान का निर्माण कराकर 1000 लोग निवास कर रहे हैं। प्रार्थीगण द्वारा नगर निगम को गृहकर, जलकर भी दिया जा रहा है। कुछ लोग इस मलिन बस्ती को उजाड़ने/ध्वस्त कराने का कुचक्र रचते हुए वहां पार्क बनाना चाहते है जबकि आस-पास कई पार्क स्थित है। जो हम गरीबों की बस्ती को उजाडे जाने पर गरीबों के प्रति असंवेदनहीन एवं विनाश की स्थिति होगी। इन लोगों ने यह भी कहा कि हम लोग एवं हमारा परिवार जो गरीबी से किसी तरह दो रोटी का जुगाड़ कर अपना जीवन-यापन कर रहे हैं अगर हमें उजाड़ दिया जाए तो हम कहां जाएंगें जबकि यह भवन/भूमि 99 वर्षो के लिए पूर्व में ही आवंटित किया गया है। महापौर ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि मैं स्वयं उक्त बस्ती का शीघ्र निरीक्षण करूंगा नियम संगत जो भी कार्यवाही होगी कराया जाएगा किसी का अनावश्यक अहित नहीं होने दिया जाएगा। जिसपर सभी उपस्थित लोगों ने महापौर का जोरदार तरीके जिन्दाबाद का नारा लगाते हुए महापौर के अनुरोध पर अपने आवास के लिए चले गये। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास