शौचालय अधूरा होने पर सात प्रधानों को नोटिस जारी


चौरीचौरा।सरदारनगर के खंड विकास अधिकारी आनन्द कुमार गुप्ता ने विकास खंड के सात ग्राम प्रधानों को शौचालय निर्माण अधूरा होने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर  जबाब मांगा है।खंड विकास अधिकारी ने फुलवरिया, शिवपुर, रामपुर रकबा, बघाड़, रामपुर बुजुर्ग, अवधपुर के ग्राम पंचायतों को नोटिस जारी कर बताया कि ओडीएफ घोषित होने के बाद भी इन सभी गांवों में लगभग दो हजार शौचालय अभी निर्माणाधीन है।खंड विकास अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले स्वच्छ भारत मिशन में लापरवाही बर्दाश्त नही किया जाएगा।नोटिस का जबाब नही देने पर सभी प्रधानो पर कार्यवाही होगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास