शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई: SCERT के निदेशक पद से हटाए गए संजय सिन्हा                         

     लखनऊ : राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निदेशक संजय सिन्हा को सरकार ने पद से हटा दिया है। उन्हें अब साक्षरता, वैकल्पिक शिक्षा, उर्दू व प्राच्य भाषाएं का निदेशक बनाया गया है। संजय के खिलाफ अनियमितता की शिकायतें थी। बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह अब एससीईआरटी के निदेशक की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। संजय सपा सरकार के पसंदीदा अफसरों में थे। 68,500 शिक्षकों की पहली भर्ती में गड़बड़ियों के बाद उनको पिछले साल सितंबर में बेसिक शिक्षा सचिव के पद से तो हटा दिया गया था, लेकिन एससीईआरटी का निदेशक बनाकर उनका रुतबा बरकरार रखा गया था। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास