शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने बैठक में किया खुशी का इजहार। खिलाया एक दूसरे को लड्डू
रुदौली अयोध्या। शिवसेना के उद्धव ठाकरे के महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री बनने के बाद विधानसभा में बहुमत हासिल करने पर क्षेत्र के शिवसेना के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। शिवसेना के प्रदेश सचिव सन्त राम यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने सीएचसी रुदौली के निकट एक निजी प्रतिष्ठान पर बैठक कर एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर श्री यादव ने कहा कि शिवसेना ने कभी झुकना नही सीखा है। आज पूरे अयोध्या में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, आने वाले पंचायत चुनाव में हर क्षेत्र से शिवसेना जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है, श्रीयादव ने अपने कार्यकर्ता व पदाधिकारियो को क्षेत्र में किसानों व जनता की समस्याओं को अधिकारियों के सामने गंभीरता से उठाने के निर्देश दिए। इस मौके पर बब्बन धवन, सजन यादव,राम अचल मौर्या, बलराम गुप्ता,राम केतार लोधी, मनोज गुप्ता, बाबा बचन दास सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें