शोहदों ने नर्तकियों से की छेड़छाड़, संचालक को पीटा                                             

                                         
     गोरखपुर: बड़हलगंज क्षेत्र के नीबी दुबे गांव में मंगलवार की रात शोहदों ने आर्केस्ट्रा की नर्तकियों से छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर वह आर्केस्ट्रा संचालक की पिटाई कर दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दो शोहदों को पकड़ कर धुनाई कर दी। 
नीबी दुबे गांव के प्रधान रमेश दुबे के घर मंगलवार की रात तिलक समारोह था। इस दौरान आर्केस्ट्रा का भी कार्यक्रम चल रहा था। रात तकरीबन 1.30 बजे कार्यक्रम बंद होने पर कलाकार अपना सामान समेट रहे थे। इस बीच बगल गांव के 4-5 युवक नर्तकियों से छेड़खानी करने लगे। इसकी जानकारी होने पर गांव के लोग पहुंचे इस पर वह भाग खड़े हुए। बाद में वह दोबारा पहुंचे और छेड़खानी करने लगे। 
संचालक के विरोध करने पर वह पिटाई कर दिए। इस दौरान ग्रामीणों के पहुंचने पर वह भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ कर धुनाई कर दी। बाद में 112 नंबर की सूचना पर पुलिस के पहुंचने पर उन्हें सुपुर्द कर दिया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास