सोना 50 रुपये टूटा, चांदी 250 रुपये चमकी


नयी दिल्ली 21 दिसंबर(वार्ता) वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर कीमती धातुओं में रही नरमी के बीच घरेलू स्तर पर दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपये टूटकर 39320 रुपये प्रति दस ग्राम रहा जबकि चांदी 250 रुपये चमककर 45950 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।

लंदन और न्यूयार्क से मिली जानकारी के अनुसार सप्ताहांत पर शुक्रवार को सोना हाजिर 1477.95डॉलर प्रति औंस पर रहा। अमेरिकी फरवरी सोना वायदा 2.90 डॉलर उतरकर 1475.30 डॉलर प्रति औंस बाेला गया।

इस दौरान चांदी 17.19 डॉलर प्रति औंस पर टिकी रही।


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास