स्प्रिंगर लोरेटो गर्ल्स स्कूल में "इंटरनेशनल डे" का हुआ आयोजन


चौरीचौरा।सिविल लाइंस में स्थित स्प्रिंगर लोरेटो गर्ल्स स्कूल में प्री प्राइमरी कक्षाओ का वार्षिकोत्सव इंटरनेशनल डे का आयोजन बड़े ही धूम धाम से मनाया गया।स्कूल के हर कमरे को एक विशेष देश की थीम पर सजाया गया था।इन देशों का परिधान पहने बच्चे वहा के खान पान मुद्रा प्रमुख शहरों एव राष्ट्रीय चिन्हों के बारे में अपने अभिभावकों को बता रहे थे।फ्रांस, इटली, जापान, चीन, साउथ अफ्रीका, अमेरिका, इंग्लैंड तथा ईरान के प्रतीकों से सजे कमरों को देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो विभिन्न भौगौलिक सांस्कृतिक एक जगह पर एकत्रित हो गयी है।इस अवसर पर छात्राओं ने इन देशों के परम्परिक नृत्य जैसे कि फ्रांस का तुरडियन, अफ्रीका तुरडियन, इग्नोमा, इटली का टोरेंटला एव ईरान का दामकोल प्रस्तुत कर दर्शकों से खूब तालियां बटोरी।छात्राओं ने विभिन्न देशों के प्रमुख दर्शनीय स्थलों जैसे फ्रांस का आइफिल टावर, ग्रेट वाल ऑफ चाइना, रोम का कोलोजियम, इंग्लैंग का स्टोनतेज समेत अन्य जगहों का मॉडल बनाकर उन पर प्रस्तुति की।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती गायत्री देवी एव गोरखपुर जनपद के सरदारनगर विकास खंड के पूर्व प्रमुख व जेबी महाजन डिग्री कालेज के प्रबधंक ईश्वरचंद जायसवाल, स्कूल की प्रिसिपल श्रीमती रीमा श्रीवास्तव, वाइस प्रिंसिपिल श्रीमती अल्का शाही, डायरेक्टर विकास श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ की।इस दौरान स्कूल की छात्राओं, अभिभावक समेत सभी शिक्षक उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास