टैंकर की चपेट मे आने से साईकिल सवार की मौत


     गोरखपुर । गगहा थाना अंतर्गत ग्राम कुनेलपुर निवासी संगम तिवारी पुत्र दूधनाथ तिवारी उम्र लगभग 40 वर्ष गगहा चौराहे के पास लगभग 5.30 बजे  राष्ट्रीय राजमार्ग 29 पर पोस्ट आफिस के पास पीछे से आ रही  टैंकर की चपेट मे आने से  मौके पर ही‌ मृत्यु हो गयी। बताया जा रहा है कि वह साईकिल से घर जा रहे था कि गोरखपुर से बड़हलगंज की तरफ जा रही तेज गति से आ रही हुई टैकर U P 53 BT 1311 की चपेट मे आ गया जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गयी। मृतक की साईकिल टैकर मे फंस गयी थी जिससे वह कुछ दूरी तक घिसटते हुये चले गया। चालक और टैकर को  आसपास के लोगो ने पकड लिया उसके बाद मौके पर पहुची गगहा पुलिस ने टैंकर को कब्जे मे लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास