तरकुलहा में मनबढ़ों ने श्रद्धालु को पीटा
चौरीचौरा।चौरीचौरा थाना क्षेत्र के शक्ति पीठ माँ तरकुलहा देवी मंदिर परिसर में रविवार को दबंगो ने एक श्रद्धालु को मारपीट कर घायल कर दिया।घायल श्रद्धालु खजनी थाना क्षेत्र के भैसा बाजार निवासी इंद्रजीत यादव मेले में मुंडन संस्कार में शामिल होने आए थे।घायल इंद्रजीत यादव ने बताया कि मेले में कुछ लोग जबरन वसूली कर रहे जब हमने देने से मना किया तो मनबढो ने मारपीट कर घायल किया।पीड़ित श्रद्धालु को मारपीट में चोट लगने से खून निकल रहा है पुलिस ने मारपीट में घायल इंद्रजीत को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया।पीड़ित ने मनबढ़ों के खिलाफ थाने में दी तहरीर देकर उचित कार्यवाही करने की मांग की है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें