ठगी का शिकार हुई महिला


गोरखपुर। कैंट इलाके के पैडलेगंज निवासिनी गीता शर्मा पत्नी पवन कुमार,  घर से सामान लेने दुकान पर आई तभी एक युवक गीता शर्मा के पास आके बोला कि आप के बच्चे की तबीयत खराब है, मैं ठीक कर सकता हूं ।
संजोग से गीता शर्मा के लड़के की तबीयत बहुत ज्यादा खराब है। पुत्र मोह में पड़कर वह उस लड़के की बात सुनने लगी । तब उस लड़के ने कहा कि जब पुत्र की तबीयत खराब हो तो सोना नहीं पहनते और उनके कान से बाली तथा गले से सोने की माला निकलवा कर प्लास्टिक में रखवा लिया तथा गीता शर्मा से कहा तुम से कोई गलती हो गई है, माता रानी तुमसे नाराज हैं, पूजा करवा दूंगा सब ठीक हो जाएगा फिलहाल  10 कदम बिना पीछे मुड़े आगे बढ़िए और ओम नमः शिवाय का उच्चारण कीजिए । जब गीता शर्मा 10 कदम बाद पीछे मुड़कर देखें तो वह लड़का उनका सोने का सामान लेकर गायब हो चुका था । 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास