वाराणसी में फरवरी में होगा मधुमेह रोग विशेषज्ञों का सम्मेलन

 


वारणसी 22 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अगले साल फरवरी में डॉक्टरों के एक सम्मेलन में देशभर के अनेक मधुमेह रोग विशेषज्ञ शामिल होंगे।
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के जनसंपर्क अधिकारी राजेश सिंह ने रविवार को बताया कि यहां के कुलपति प्रोफेसर राकेश भटनागर उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे जबकि पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री मनोज सिन्हा समारोह के अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान (आईएमस) के एंडोक्राइनोलॉजी एवं मेटाबॉलिज़्म विभाग के 'रीसर्च सोसाइटी फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज़ इन इंडिया' के उत्तर प्रदेश चैप्टर सम्मेलन का आयोजन करेगा। सम्मेलन अगले साल 1-2 फरवरी को वाराणसी के ताज होटल में आयोजित किया जाएगा, जिसमें उत्तर प्रदेश से 200 से अधिक एम.डी. फिज़िशियन्स के हिस्सा लेने की संभावना है।
सम्मेलन में देशभर से मधुमेह और एंडोक्राइनोलॉजी के क्षेत्र के विशेषज्ञों ने दो दिवसीय इस सम्मेलन में 'डायबिटोलॉजी' विषय पर व्याख्यान देने की सहमति दी है। डॉक्टरों की जानकारी को समृद्ध और विस्तृत बनाने के उद्देश्य से आयोजित सम्मेलन में छात्र-छात्राओं को विभिन्न विषयों पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत करने और विशेषज्ञों से सीधा संवाद करने का अवसर मिलेगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास