वाराणसी स्टेशन की कई रेल गाड़ियां जनवरी से मंडुवाडीह से चलेंगी

 


वाराणसी 22 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में वाराणसी रेलवे स्टेशन से देश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों एवं जक्शनों के बीच चलने वाली कई रेल गाड़ियां अगले साल पहली जनवरी से यहां के मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन से चला करेंगी।
अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हाल में लिये गये निर्णय के अनुसार निम्नलिखित गाड़ियों का टर्मिनेटिंग/ओरिजिनेटिंग
स्टेशन वाराणसी के स्थान पर मंडुवाडीह किये जाने का निर्णय लिया गया है।
टर्मिनेटिंग गाड़ियां-एक जनवरी 2020 से नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 14258 नई दिल्ली-वाराणसी एक्सप्रेस 04.50 बजे मंडुवाडीह में टर्मिनेट होगी। दो जनवरी से लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली 12165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस-वाराणसी एक्सप्रेस 07.30 बजे मंडुवाडीह में टर्मिनेट होगी। एक जनवरी से ग्वालियर से प्रस्थान करने वाली 11107 ग्वालियर-वाराणसी एक्सप्रेस 11.05 बजे मंडुवाडीह में टर्मिनेट होगी। तीन जनवरी से
खजुराहो से प्रस्थान करने वाली 21107 खजुराहो-वाराणसी एक्सप्रेस 11.05 बजे मंडुवाडीह में टर्मिनेट होगी और इसी दिन उधना से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 19057 उधना-वाराणसी एक्सप्रेस 01.40 बजे मंडुवाडीह में टर्मिनेट होगी।
वाराणसी से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 14257 वाराणसी-नई दिल्ली एक्सप्रेस मंडुवाडीह से 13.30 बजे ओरिजिनेट होगी। तीन जनवरी से वाराणसी से प्रस्थान करने वाली 12166 वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस मंडुवाडीह से 20.20 बजे ओरिजिनेट होगी। दो जनवरी से वाराणसी से प्रस्थान करने वाली 11108 वाराणसी-ग्वालियर एक्सप्रेस मंडुवाडीह से 16.30 बजे ओरिजिनेट होगी। चार जनवरी से वाराणसी से प्रस्थान करने वाली 21108 वाराणसी-खजुराहो एक्सप्रेस मंडुवाडीह से 16.30 बजे ओरिजिनेट होगी। पांच जनवरी से वाराणसी से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 19058 वाराणसी-उधना एक्सप्रेस मंडुवाडीह से 04.50 बजे ओरिजिनेट होगी।


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास