विभिन्न वार्डों में नगर निगम ने कराई स्प्रिंग डस्टिंग व फागिंग


           गोरखपुर। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश रस्तोगी के निर्देश पर महानगर के विभिन्न वॉर्डों में सफाई कर्मियों द्वारा स्प्रिंग डस्टिंग व फागिंग का कार्य किया गया। महानगर में मच्छरों के बढ़ते आतंक से आम नागरिक परेशान हैं तो वही नगर निगम ने भी मच्छरों को समाप्त करने के लिए छिड़काव व  फागिंग कार्य में तेजी ला दी है। इसी क्रम में सोमवार को हांसुपुर, शेखपुर समेत अन्य मोहल्लों में नगर निगम की टीम ने स्प्रिंग डस्टिंग व फागिंग किया ।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश रस्तोगी ने बताया कि  मच्छरों को कम करने के लिए टीमें गठित कर विभिन्न वार्डों में फागिंग कार्य कराया जा रहा है। निगम के पास 35 मशीनें हैं जो 1 दिन में 2 वार्डों को कवर करती हैं और दो बड़ी मशीनें भी हैं जो प्रभावित क्षेत्रों में फागिंग का कार्य कर रही हैं उन्होंने कहा कि आम नागरिकों से अपील है कि वह अपने घर के आस-पास पानी को इकट्ठा ना होने दें । मच्छर के लारवा इन्हीं पानी में पनपते हैं ऐसे में साफ सफाई का विशेष ध्यान दें कूड़े को इधर उधर ना फेंके निर्धारित स्थान पर ही फेंके। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास