विद्युत बकाया के आसान किस्तों के लिए लगेगा कैंप



        गोरखपुर । अधिशासी अभियंता इंजीनियर यदुनाथ राम ने बताया कि विद्युत बकाए के लिए शासन द्वारा आसान किस्त योजना में पंजीकृत कराने हेतु कैंप का आयोजन किया गया है। जिसमें 17 दिसंबर से 22 दिसंबर विभिन्न वार्डों में कैंप लगाया जाएगा । जिसमें उपभोक्ता अपना पंजीकरण बिल संशोधन खराब मीटर को बदलने एवं विधुत संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाएगा । इंजीनियर यदुनाथ राम ने बताया कि वार्ड नंबर 25 निजामपुर में 17 दिसंबर को  वार्ड नंबर 38 दिलेजकपुर में 18 दिसंबर को वार्ड नंबर 51 हजारीपुर में 19 दिसंबर को वार्ड नंबर 50 विकास नगर में 20 दिसंबर को वार्ड नंबर 48 सूरजकुंड में 21 दिसंबर को वार्ड नंबर 52 मियां बाजार में 22 दिसंबर को 11:00 बजे से 3:00 बजे तक कैंप का आयोजन किया गया है। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास