विपिन की घातक गेंदबाजी से संस्कृति की लगातार तीसरी जीत
गोरखपुर: जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत संस्कृति क्रिकेट एकेडमी ने विपिन की घातक गेंदबाजी एवं ऋतिक पासवान की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत स्टार क्रिकेट क्लब कौड़ीराम को 107 रनों से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए संस्कृति क्रिकेट एकेडमी ने ऋतिक के शानदार 42 एवं सौरभ गिरी के 33 सौरभ पासवान के 20 , राजेश पासवान के 11 तथा यश एवं मुलायम के 10 रनों की सहायता से 150 रन बनाए स्टार के राहुल ने चार विकेट लिए इसके जवाब में स्टार क्रिकेट क्लब की टीम विपिन एवं अश्विनी पांडे की घातक गेंदबाजी की बदौलत 40 रनों पर सिमट गई विभिन्न ने 1 रन देकर पांच विकेट लिए तथा अश्विनी पांडेय ने 3 , सौरव और राजेश ने एक-एक विकेट लिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें