वुडलैंड एकेडमी बना गंगा प्रसाद क्रिकेट लीग का विजेत
गोरखपुर : जंगल रामगढ़ उर्फ रजही स्थित वुडलैंड एकेडमी के मैदान पर खेले गया गंगा प्रसाद वुडलैंड क्रिकेट लीग का फाइनल आज सेंट जेवियर्स एवं वुडलैंड एकेडमी के बीच खेला गया फाइल मैच में वुडलैंड एकेडमी की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेंट जेवियर्स स्कूल की टीम को 40 रनों से हरा दिया। मैच में आल राउंडर प्रर्दशन करने वाले वुडलैंड एकेडमी के खिलाड़ी सचिन को मैन ऑफ द मैच एवं मैन आॅफ द टूर्नामेंट चुना गया। फाइल मैच के मुख्य अतिथि रहे समाज सेवी बृजेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक ब्रजचंद पांडेय, प्रधानाचार्य निवेदिता दूबे, मुन्ना सिंह, अर्जुन यादव, दीपनारायण चंद, यादवेंद्र यादव,अनिश सिंह बघेल आदि अनेकों गणमान्य नागरिक एवं विद्यालय परिवार के लोग उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें