5 लाख से अधिक के कीमत के खोए हुए मोबाइल लोगो को मिला वापस

  गोरखपुर : सर्विलांस टीम ने आज उन तमाम लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दिया जो ये सोच कर उदास हो गए थे कि उनका खोया हुआ महंगा मोबाइल अब कभी नही मिलेगा जी हा हम बात कर रहे है उन लोगो की जिन्होंने अपना कीमती मोबाइल खो दिया था आज पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक नगर डॉ कौशतुभ पुलिस अधीक्षक अपराध अशोक वर्मा और क्षेत्राधिकारी अपराध प्रवीण कुमार सिंह की उपस्थिति में करीब 41 लोगो को खोया हुआ मोबाइल वापस किया गया। पुलिस अधीक्षक नगर डॉ कौशतुभ ने बताया है कि एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता के निर्देश में एसपी क्राइम के नेतृत्व में और सीओ क्राइम के पर्वेक्षण में सर्विलांस टीम लगातार उन मोबाइलों को खोजती रहती है जो लोगो के द्वारा किसी न किसी कारणवश कही खो जाते है उसी क्रम में आज नए वर्ष की शुभकामनाओं के स्वरूप गोरखपुर सर्विलांस पुलिस के द्वारा कुल 41 मोबाइल वापस किये जा रहे है जो इधर उधर खो गए थे जिनका कुल मूल्य 5 लाख रुपये से ऊपर का है जिसमे सबसे महंगा फ़ोन 1 लाख रुपये तक का है। जीतने भी लोगो को मोबाइल वापस मिला है सभी को बधाई। सर्विलांस टीम जिन्होंने 41 मोबाइल खोजने में अहम भूमिका निभाई उसमें सर्विलांस प्रभारी धीरेन्द्र राय, हेड कांस्टेबल छोटे लाल, नमित मिश्रा, अरुण यादव, अशोक चौधरी, गणेश शंकर पांडेय और अरुण राय द्वारा कड़ी मेहनत करने के बाद मोबाइल प्राप्त किया गया। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास