आजमगढ़ में नशेबाज दरोगा निलंबित
आज़मगढ़,04 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में नशे की हालत में सरे बाजार सर्विस रिवाल्वर से फायर करने वाले दरोगा को निलंबित कर दिया गया।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि पुलिस लाईन में तैनात दरोगा गोरखनाथ शुक्ला नशे में धुत होकर कोतवाली क्षेत्र के रैदोपुर स्थित एक मिठाई के दूकान पर पहुंचे। इस दौरान दरोगा ने मिठाई दूकान में अपनी मोबाइल चार्ज करने के लिए दूकानदार को दिये। उसके बाद दरोगा सर्विस रिवाल्वर निकालकर देख रहे थे कि इतने में ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। फायरिंग से दुकान में अफरा-तफरी मच गया।
दरोगा की सारी करतूत दूकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित दुकानदार जीतू यादव ने बताया कि इस बात की शिकायत करने जब वह शहर कोतवाली पहुंचा तो दरोगा ने कहा कि नशे में गोली चल गई।
पुलिस अधीक्षक प्रो त्रिवेणी सिंह ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से दरोगा गोरखनाथ शुक्ला को निलंबित कर दिया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें