अध्यक्ष ने सचिव वाणिज्य कर से व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की
चेम्बर आफँ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने बताया की अपर मुख्य प्रमुख सचिव वाणिज्य कर श्री आलोक कुमार सिन्हा जी से सर्किट हाउस मैं गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत करते हुए मुलाकात की और व्यापारिक समस्याओं से उनको अवगत कराते हुए व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण की मांग की गई जिसमें मुख्य बिंदु वाणिज्य कर विभाग द्वारा पूर्व की भांति ही नये व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन के लिए काउंटर खोलने के साथ ही रिटर्न एवं वार्षिक रिटर्न भेजने के लिए व्यापारीयो से बेगेर कोई शुल्क लिए सुविधा उपलब्ध कराते हुए काउंटर खोलने की मांग की इस बार माननीय जी ने मुझे आश्वस्त करते हुए उक्त सुविधा का लाभ तत्काल प्रभाव से व्यापारियों को उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को काउंटर खोलने उसका प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया वहीं जी यस टी सिस्टम मे आ रही समस्याओं से आवगत करते हुए सिस्टम की समस्या से निजात दिलाने के साथ रेडीमेड आईटम मे 999 के बाद टैक्स सलेब में बढौतरी से व्यापारीयो को हो रही समस्या एवं नुकसान से अवगत कराते हुए शीध्र निजात दिलाने की मांग के साथ अन्य व्यापारीक समस्या से अवगत कराते हुए व्यापारियों की न्याय संगत समस्याओं का समाधान की मांग की जिस पर व्यापारियों की न्याय संगत समस्या का समाधान करने का आश्वासन माननीय जी ने दिया है उक्त अवसर पर संस्था के अमितवैश्य, संजयजयसवाल,राकेशअग्रवाल बहादुरलखवानी, राहुलजी व अरुणशुक्ला मौजूद थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें