बांदा में केन नदी के किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी
बांदा 02 जनवरी (वार्ता)उत्तर प्रदेश मेें बाँदा के नगर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को केन नदी के तट पर युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि केन नदी के कंचन पुरवा निवासी शिवम(22) बुधवार को देर शाम घर से निकला था। गुरुवार को उसका शव नदी के किनारे पत्थरों में पड़ा मिला।
उन्होंने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण के बाद प्रतीत होता है कि केन नदी के रेलवे पुल से निकलते समय युवक का पैर फिसल कर नीचे गिरने से मृत्यु हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल पायेगा। फारेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। मृतक के परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए कहा है कि शिवम की हत्या कर शव पुल के नीचे फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैै।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें