बांदा में मासूम भाई-बहन के शव भूसे में दबे मिले

बांदा 16 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के मटौन्ध क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस ने मासूम भाई-बहन के शव भूसे से बरामद कर लिए।
पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि दोपहर के सममय दुरेड़ी बजरंग पुरवा गांव में श्रीकृष्ण की तीन वर्षीय पुत्री सृष्टि और दो वर्षीय पुत्र आलोक खेलते-खेलते अचानक गायब हो गए । तमाम खोजबीन के बाद भी जब नहीं मिले तो परिजनों में पुलिस को सूचना दी ।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी बल के साथ मौके पर पहुंचे। बड़े पैमाने पर सुरागरसी और छानबीन कर घटना की जांच की गई। विभिन्न प्रकार से जांच के बाद असफल पुलिस ने जब घर के निकास के रास्ते के साथ पूरे घर की जांच की तब भूसे के नीचे पन्नी में लिपटे दोनों बच्चों के शव बरामद हो गए ।
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया भूसे का ढेर बच्चों पर गिरने से घटना होना प्रतीत हो रही है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास