बारिश तथा ओलावृष्टि से प्रभावित लोगों को शीघ्र पहुंचायी जाय राहत : योगी

लखनऊ 16 जनवरी(वार्ता)उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों को बारिश तथा ओलावृष्टि से प्रभावित लोगों को अविलम्ब राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
श्री योगी ने गुरूवार को यहां अधिकारियों को बारिश तथा ओलावृष्टि से जन हानि, पशु हानि एवं मकान क्षति से प्रभावित व्यक्तियों को अनुमन्य सहायता राशि तत्काल उपलब्ध करायी जाने के निर्देश दिये है।
उन्होंने अधिकारियों को इस आपदा से फसलों को हुई हानि का आकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि राहत कार्याें में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास