बहराइच में ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आने से किशोर की मृत्यु

बहराइच,14 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आने से एक किशोर की मृत्यु हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस नेे शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार हरदी इलाके में मैकूपुरवा गांव निवासी कुंवारे का बारह वर्षीय पुत्र बबलू मंगलवार को साइकिल से धान लेकर लइया भुजवाने जा रहा था। उसी दौरान मैकूपुरवा-दरहिया मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली आ रहा था। ट्रॉली में पीछे पंपिंग सेट बंधा था। पंपिंग सेट से टकराकर साइकिल बबलू अनियंत्रित होकर गिर गया और उसकी कुचलने से मृत्यु हो गई।
इस सिलसिले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास