बलिया में किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार

बलिया, 11 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बलिया के गड़वार क्षेत्र में शनिवार को अपने ननिहाल में आई एक किशोरी के साथ तीन युवकों द्वारा सामूहिक बलात्कार किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि गड़वार क्षेत्र के एक गांव में गत नौ जनवरी को तड़के चार बजे एक किशोरी शौच करने गयी थी। इस बीच उसके साथ तीन युवकों ने कथित रूप से बलात्कार किया।
उन्होंने बताया कि किशोरी की नानी की शिकायत पर शुक्रवार शाम को तीन युवकों के विरुद्ध पॉस्को एक्ट के तहत नामदज मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी तीनों युवकों को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परिक्षण के लिये जिला अस्पताल भेज दिया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास