बरेली में फर्जी अभ्यर्थी को भेजा गया जेल
बरेली 08 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में
फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया जिसे जेल भेज दिया गया ।
वह लिखित परीक्षा देने के बाद दौड़ लगाने आया था। परीक्षा से लेकर दौड़ लगाने तक का पूरा सौदा डेढ़ लाख में तय हुआ था।
उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स से सूचना मिलने पर बरेली में जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। बरेली के कैंट थाने में फर्जी अभ्यर्थी समेत तीन पर मुकदमा दर्ज किया गया है।बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने यहां कहा कि आगरा एसटीएफ की सूचना पर जांच की गई थी। इसमें नवीन नाम का अभ्यर्थी फर्जी मिला । नवीन समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें