बस्ती में औचक निरीक्षण मे गैर हाजिर मिले पांच शिक्षक निलंबित

बस्ती 15 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बस्ती मे बुघवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी द्धारा तीनो स्कूलो के औचक निरीक्षण मे पांच अध्यापक गैर हाजिर पाये गये जिन्हे निलबिंत कर दिया गया है।
आधिकारिक सूत्रो ने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरूण कुमार शुक्ल ने आज जिले के कुदरहा विकास खण्ड के जूनियर हाईस्कूल चकदहा के हेड मास्टर रामउग्रह यादव,जूनियर हाई स्कूल मरवटिया के सहायक अध्यापक अशोक कुमार,जूनियर हाइस्कूल पिपरपाती के सहायक अध्यापक सुभाष चन्द्र,रवि तिवारी,संजय गिरी को गैर हाजिर पाये जाने पर निलंबित किया है ।
बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलो मे अध्यापको की उपस्थिती शत प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिए जांच पड़ताल की जा रही है ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास