भारत और विश्व इतिहास में 12 जनवरी की प्रमुख घटनायें
नयी दिल्ली,12 जनवरी (वार्ता) भारत और विश्व इतिहास में 12 जनवरी की प्रमुख घटनायें इस प्रकार हैं:-
1708 - छठत्रपति शाहू जी उर्फ शिवाजी द्वितीय को मराठा शासक का ताज पहनाया गया।
1757 - ब्रिटेन ने पश्चिम बंगाल के बंदेल प्रांत को पुर्तग़ाल से अपने कब्जे में लिया।
1863 - भारतीय आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ।
1866 - लंदन में रॉयल एयरोनॉटिकल सोसायटी का गठन।
1869 - ‘भारत रत्न’ से सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री भगवान दास का जन्म हुआ।
1886 - प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी नेली सेनगुप्ता का जन्म।
1899 - भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ बद्रीनाथ प्रसाद का जन्म।
1917 - भारतीय अाध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी का जन्म।
1918 - हिन्दी फ़िल्म संगीतकार, गायक और निर्माता-निर्देशक सी. रामचन्द्र का जन्म।
1924- स्वतंत्रता सेनानी गोपीनाथ साहा ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त चार्ल्स ऑगस्टस टेगार्ट समझकर ग़लती से एक व्यक्ति की हत्या कर दी। इसके बाद उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया।
1931 - प्रसिद्ध उर्दू कवि अहमद फ़राज़ का जन्म।
1934 - भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रान्तिकारी सूर्य सेन को चटगांव में फांसी दी गयी। उन्होने इंडियन रिपब्लिकन आर्मी की स्थापना की थी और चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व किया था।
1950- ‘संयुक्त प्रांत’ का नाम बदल कर ‘उत्तर प्रदेश’ रखा गया।
1976 - दुनिया की जानी-मानीं जासूसी उपन्यासकार अगाथा क्रिस्टी का निधन।
1984 - स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के मौके पर हर वर्ष देश में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाने की घाेषणा की गयी।
1991 - अमेरिकी संसद ने कुवैत में इराक के खिलाफ सैन्य कार्रवाई काे मंजूरी दी।
1992 - भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक कुमार गंधर्व का निधन।
2001 - भारत का इंडोनेशिया-रूस-चीन संधि से इंकार, नैफ नदी पर बांध निर्माण योजना के कारण बंगलादेश-म्यांमार सीमा पर तनाव के बाद सेनाएं तैनात।
2002 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने राष्ट्र के नाम ऐतिहासिक संदेश प्रसारित किया, पाकिस्तान ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए- तैयबा और जैश-ए- मोहम्मद पर प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की जबकि वांछित पाक अपराधियों को भारत को सौंपने से इनकार किया।
2003 - भारतीय मूल की महिला लिंडा बाबूलाल त्रिनिदाद की संसद अध्यक्ष बनीं।
2004 - दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज आरएमएस क्वीन मैरी 2 ने अपनी पहली यात्रा की शुरूआत की।
2005 - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता अमरीश पुरी का निधन।
2006 - भारत और चीन ने हाइड्रोकार्बन पर एक महत्त्वपूर्ण सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।
2008- कोलकाता में आग से 2500 दुकानें जल कर खाक हुई।
2009- प्रसिद्ध संगीतकार ए.आर. रहमान प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने।
2010- कैरेबियाई देश हैती में आए भयंकर भूकंप में लाखों लोगों की मौत और राजधानी पोर्ट ओ प्रिंस का अधिकतर हिस्सा तबाह हो गया।
2015- कैमरून में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में आतंकवादी संगठन बोको हराम के 143 आतंकवादी मारे गये।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें