भारत और विश्व इतिहास में 06 जनवरी की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली, 06 जनवरी (वार्ता) भारत और विश्व इतिहास में 06 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1316 - खिलजी वंश के शासक सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का निधन।
1664- छत्रपति शिवाजी महाराज ने सूरत पर हमला किया।
1885- आधुनिक भारत के दिग्‍ग्‍ज हिंदी कवि एवं लेखकों में से एक भारतेंदु हरिश्‍चंद्र का निधन हुआ।
1928 - भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी विजय तेंदुलकर का जन्म।
1929- मदर टेरेसा भारत में उपेक्षित और गरीब लोगों की सेवा करने के लिये कलकत्ता (अब कोलकाता) लौटी।
1947- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने भारत का विभाजन स्वीकार किया।
1950- ब्रिटेन ने चीन की कम्युनिस्ट सरकार को मान्यता प्रदान की।
1959 - भारतीय क्रिकेटर कपिल देव का चंडीगढ़ में जन्म।
1967- संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह अल्‍लाह रक्‍खा रहमान(ए.आर.रहमान) का जन्‍म हुआ।
1976 -चीन ने लोप नोर क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1980 -सातवें लोक सभा चुनाव में इंदिरा गांधी की नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी को दो तिहाई बहुमत मिला।
1983 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को पहली बार आंध्र प्रदेश और कर्नाटक विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा।
1989 - इंदिरा गांधी की हत्या के दोनों दोषियों सतवंत सिंह और केहर सिंह को फांसी दी गयी।
2008 -अमेरिका के पश्चिमी तटीय क्षेत्र में आये तूफान से भारी तबाही।
2012- सीरिया की राजधानी दमिश्क में आत्मघाती हमले में 26 लोगों की मौत हुई।



 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास