चालू वित्त वर्ष में विकास दर पाँच प्रतिशत रहने का अनुमान: सरकार
नयी दिल्ली, 07 जनवरी (वार्ता) अर्थव्यवस्था में जारी सुस्ती के बीच सरकार ने चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के पाँच प्रतिशत बढ़ने का अनुमान व्यक्त किया है जबकि पिछले वित्त वर्ष में इसकी वृद्धि दर 6.8 प्रतिशत रही थी।
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी का पहला अग्रिम अनुुमान जारी किया जिसमें वास्तविक जीडीपी के पाँच प्रतिशत की गति से बढ़ने की संभावना जतायी गयी है।
इसमें कहा गया है कि वर्ष 2011-12 के स्थिर मूल्य पर वर्ष 2019-20 में जीडीपी 147.79 लाख करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान है जबकि वर्ष 2018-19 में यह 140.78 लाख करोड़ रुपये रहा है। इसके आधार पर चालू वित्त वर्ष में वास्तविक जीडीपी में पाँच प्रतिशत की बढोतरी की उम्मीद है जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह दर 6.8 प्रतिशत रही थी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें