दिल्ली विधानसभा चुनावों की आज घोषणा होगी

नयी दिल्ली 06 जनवरी (वार्ता) चुनाव अयोग सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा करेगा।
आयोग के सूत्रों के अनुसार 70 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिये चुनाव की घोषणा दोपहर साढ़े तीन बजे की जायेगी।
26 दिसम्बर को चुनाव आयोग ने दिल्ली के मुख्य चुनाव आयुक्त और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की थी।
गत 16 दिसम्बर को संशोधित मतदाता सूची का काम पूरा हो गया था। एक करोड़ 46 लाख 92 हजार एक सौ छत्तीस मतदाता दर्ज किये गये थे।
दिल्ली विधानसभा का कार्यालय 22 फरवरी को समाप्त हो रहा है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास