गौतमबुद्धनगर से इनामी बदमाश गिरफ्तार
लखनऊ 04 जनवरी(वार्ता)उत्तर प्रदेश पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स(एसटीएफ) की टीम ने शनिवारक को गौतमबुद्धनगर से 50 हजार रूपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।
एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने यहां बताया कि वर्ष 2018 में लखनऊ की एक गैस एजेन्सी के कैशियर श्याम सिंह की गोलीमारकर हत्या करके दस लाख रूपये लूटकर फरार 50 हजार रूपये के इनामी बदमाश सोनू उर्फ कपूर सिंह बावरिया लम्बे समय से तलाश थी। एसटीएफ की टीम ने उसे गौतमबुद्धनगर से गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि इनामी बदमा राजस्थान में अलवर जिले के भीमनगर खुदमपुरी राेेड का निवासी है। गिरफ्तार बदमाश से ढाई किलोग्राम गांजा, एक स्विफ्ट डिजायर कार तथा एक अदद फोन बरामद किया गया हैै।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें