गोण्डा में किसान की जहरीली चाय से मृत्यु
गोण्डा ,04 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के नवाबगंज क्षेत्र में जहरीली चाय के सेवन से एक किसान की मृत्यु हो गयी जबकि उसकी पत्नी की हालत नाजुक बनी हुयी है।
पुलिस ने बताया कि चौखडिया गांव निवासी बुजुर्ग किसान अली (70) की 65 वर्षीय पत्नी अमीन ने शनिवार को घर में चाय बनाते समय भूलवश चाय की पत्ती की जगह कीटनाशक डाल दिया। चाय के सेवन करते ही दंपत्ति की तबीयत बिगड़ने लगी।
दोनों अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान अली ने दम तोड़ दिया जबकि अमीन की हालत नाजुक बनी हुई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें