जरूरतमंदों को चेम्बर आफँ कामर्स ने 500 कंबल वितरण किया

गोरखपुर, चेम्बर आफँ कामर्स के अघ्यक्ष संजय सिंधानिया ने बताया कि आस-पास के इलाके में शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ हुई बैठक में यह  निर्णय लिया गया कि इस कड़ाके की ठंड को दृष्टिगत रखते हुए शहर में गरीब तथा जरूरतमंदों को पांच सौ कंबल वितरित कराया जाए। चेम्बर आफँ कामर्स ने तत्काल मंगलवार को गोरखपुर के अपर जिलाधिकारी श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव जी एवं एस पी क्राइम श्री अशोक कुमार वर्मा जी के तथा ए एस पी श्री विकास कुमार जी के नेतृत्व में मंगलवार की शाम से लेकर देर रात तक स्टेशन रोड, बस अड्डे, कारमल स्कूल ,  काली मंदिर, गोलघर, नको बाबा धर्मशाला बाजार, गोरखनाथ मंदिर, गोरखनाथ ओवर ब्रिज, गोरखनाथ चिकित्सालय, अलीनगर तथा दुर्गाबाडी में 500 कंबल को जरूरतमंदों में वितरण किया गया। इस अवसर पर अधिकारीयों के साथ अघ्यक्ष संजय सिंघानिया,अशफाक हुसैन मेकरानी, मनोज गोयल,पवन सिंधानिया,भुवनपति निराला,गुलजारी यादव, सतीश गुप्ता, विजय सिंघानिया, विजय अग्रवाल,गौरव गुप्ता, निहाल सिंह,दीपक कुमार,डॉक्टर आशीषजी, रिषि जी, शाजीद अन्सारी,राहुल कुमार, वहाब अहमद, राजु गुप्ता, कुंदन वर्मा, सोनू वर्मा, मनोज त्रिपाठी, मोनु अग्रहरी, रवि गुप्ता, अरुण शुक्ला,अमित वैश्य, अंकित गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास