जौनपुर: किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार, तीनों आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर, 04 जनवरी(वार्ता)उत्तर प्रदेश में जौनपुर के मड़ियाहूं क्षेत्र के एक गांव में तीन किशोरों ने एक किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजय राय ने शनिवार को यहां बताया कि मड़ियाहूं क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन किशोर एक किशोरी को गुरूवार को बहला फुसलाकर अपने साथ सुनसान स्थान पर ले गये। तीनों ने किशोरी के साथ बलात्कार किया।
उन्होंने बताया कि परिजनो की तहरीर पर पाॅक्सो एक्ट के तहत बलात्कार को मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को शनिवार को घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें