जौनपुर में असलहे और मादक पदार्थो के साथ 16 गिरफ्तार

जौनपुर, 02 जनवरी(वार्ता)उत्तर प्रदेश के जौनपुर में पिछले चौबीस घंटे के दौरान असलहे और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने गुरूवार को यहां बताया कि मुगराबादशाहपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लूट की योजना बनाते हुए तीन आरोपियों रवि गौतम, अजय गौतम तथा इमरान को दौलतिया मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास तमंचा, कारतूस एवं दो चाकू बरामद किये गये। इसी प्रकार थाना लाइनबाजार पुलिस द्वारा 217 ग्राम नशीला पाउडर के साथ आरोपी विष्णु कुमार सोनी को लक्ष्मी हास्पिटल के पास से गिरफ्तार किया गया ।
उन्होंने बताया कि जलालपुर पुलिस द्वारा दस लीटर अबैध देशी शराब के साथ रमेश उर्फ भीम को गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा जिले में 81 शीशी अबैध देशी शराब, पांच किलो 200 ग्राम गाँजा तथा 128 टेबलेट डायजापाम नशीला पाउडर बरामद करते हुए कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामलों की जांच की जा रही है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास