जौनपुर में दोहरे हत्याकांड के अभियुक्त को उम्रकैद

जौनपुर, 04 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की एक अदालत ने शनिवार को दोहरे हत्याकांड के आरोपी को आजीवन कारावास और 55 हजार रूपये जुर्माने की सजा सुनायी।
चंदवक क्षेत्र के करनेहुआ गांव निवासी ग्राम प्रधान फौजदार सिंह और उसके भतीजे अमित की छह जुलाई 2001 को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। मृतक की पत्नी रासमणि ने इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।
पुलिस विवेचना में दामोदर सिंह,रविकांत सिंह एवं संतोष सिंह का नाम प्रकाश में आया। तीनों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई। गवाहों के बयान के अनुसार पुरानी मुकदमेबाजी और चुनावी रंजिश को लेकर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था।
अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ महेंद्र सिंह ने दोनों पक्षों की बहस एवं समस्त साक्ष्यों का परिशीलन करने के बाद आरोपी संतोष सिंह को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा एवं 55 हजार रुपये जुर्माना की की सजा सुनाया। मुकदमे के दौरान आरोपी दामोदर सिंह की मृत्यु हो गई थी जबकि रविकांत सिंह को न्यायालय ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास