जेएनयू के कुलपति ने उच्च शिक्षा सचिव से मुलाकात की
नयी दिल्ली, 08 जनवरी (वार्ता) पिछले डेढ़ माह से अधिक समय से फीस वृद्धि आंदोलन के बाद नकाबपोश छात्रों के हमले के कारण विवादों में घिरे जवाहर लाल नेहरू विक्षविद्यालय (जेएनयू) के कुलपति एम जगदीश कुमार ने बुधवार को मानव संसाधन विकास मंत्रालय के उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे से मुलाकात की और विश्वविद्यालय में स्थिति को सामान्य बनाने के लिए उठाए जा रहे कदमों से उन्हें अवगत कराया।
जेएनयू के प्रति कुलपति, रजिस्ट्रार और रेक्टर ने कल श्री खरे से मुलाकात कर विश्वविद्यालय के हालात से उन्हें अवगत कराया था।
श्री कुमार ने श्री खरे से मुलाकात के बाद ट्वीट कर बताया कि उन्होंने श्री खरे को सूचित किया है कि परिसर में स्थिति सामान्य बनाने के लिए उन्होंने क्या कदम उठाये हैं। श्री कुमार ने श्री खरे को बताया कि जो छात्र शीतकालीन पंजीकरण कराना चाहते हैं, उनके लिए पंजीकरण के सभी प्रयास किये जा रहे हैं और उन्हें सुविधाएं दी जा रही है। उनके लिए अकादमिक गतिविधियों और पठन-पाठन को सुचारू रूप से चलाया जा रहा है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें