झूठी सूचना देने पर छात्र नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जौनपुर, 10 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाने में एक छात्र नेता के विरूद्ध झूठा मुकदमा दर्ज कराने का मुकदमा दर्ज किया गया है ।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि टीडी कालेज के छात्र नेता सूरज यादव उर्फ गोलू ने कुछ लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कराया था। उसने पुलिस को बताया था कि 06 जनवरी को वह कालेज के शौचालय में लघुशंका के लिये गया था जहां पहले से मौजूद 6-7 लोगों ने उस पर गोली चला दी जो उसके बांये हाथ में लगी।
पुलिस ने मामले की जांच की और विवेचना में उक्त घटना झूठी पाई गई। झूठा मुकदमा पंजीकृत कराने पर थाना लाइन बाजार पुलिस द्वारा वादी सूरज यादव उर्फ गोलू उपरोक्त के विरुद्ध धारा 195 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें