काले ऑटो पर एसपी ट्रैफिक की बड़ी कार्यवाही
गोरखपुर:पुलिस अधीक्षक यातायात आदित्य प्रकाश वर्मा ने आज शहर के अंदर एक बड़ा अभियान चला कर करीब 70 काले ऑटो टेम्पू का चालान कर दिया एसपी ट्रैफिक की इस बड़ी कार्यवाही से ऑटो चालकों में हड़कंप मच गया अधिकतर चालक गुहार लगाने पहुंच गये स्थानीय पार्षद के पास। आप को बता दे कि शहर के अंदर काले ऑटो पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है बार बार कार्यवाही करने के बाद भी ये ऑटो चालक बिना परमिट के अपने ऑटो शहर के अंदर लेकर चलाते है कई बार एसपी ट्रैफिक के द्वारा काले ऑटो पर कार्यवाही की गई लेकिन ऑटो चालक अपनी मनमानी से बाज़ नही आ रहे है आज शहर के प्रमुख ऑटो पॉइंट पर एक बड़ा अभियान चला कर काले ऑटो पर ये कार्यवाही की गई है। गोरखपुर आरटीओ विभाग की ये ज़िम्मेदारी होती है कि काले ऑटो पर कार्यवाही की जाए जो भी काले ऑटो शहर के अंदर आते है उन सभी पर कार्यवाही करें लेकिन आरटीओ विभाग सिर्फ कागजों में ही कार्यवाही करते हुए नज़र आता है अगर आरटीओ विभाग भी कार्यवाही करता तो इतने ज़्यादा काले ऑटो शहर में न होते अब सारा का सारा भार यातायात पर आ जाता है फिर भी गोरखपुर के पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है अब देखना ये दिलचस्प होगा कि यातायात विभाग की इस कार्यवाही से आरटीओ विभाग क्या सबक लेता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें