कानपुर से एसटीएफ ने किया वांछित इनामी बदमा को गिरफ्तार

लखनऊ, 05 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और कानपुर पुलिस ने नबावगंज क्षेत्र से वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना पर रविवार को एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए जे के नहरिया रोड गुरूद्वारा लाजपत नगर तिराहा नजीराबाद से बाइक सवार वांछित इनामी बदमाश अतिश्री उर्फ अप्पू दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि इस बदमाश के खिलाफ विभिन्न थानों पर 14 मामले दर्ज हैं। यह बदमाश नवाबगंज थाने पर दर्ज मामले में वांछित चल रहा है। इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रूपये का इनाम घोषित कर रखा है। गिरफ्तार बदमाश के पास एक तमंचा,कुछ कारतूस और 63,500 रूपये बरामद किए। पूछताछ में अतिश्री उर्फ अप्पू दीक्षित ने बताया कि वह लूट की घटना को अंजाम देने के लिए अपने सहयोगियों से मिलने आया था और पकड़ा गया।
गिरफ्तार बदमाश को जेल भेज दिया गया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास