कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग, उत्तर प्रदेश के लिए नये पदाधिकारी नियुक्त

नयी दिल्ली, 04 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस ने सोशल मीडिया विभाग तथा राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के साथ ही उत्तर प्रदेश इकाई में कुछ नये पदाधिकारी नियुक्त की है।
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने शनिवार को यहां जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की संस्तुति पर इन पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है।
उन्होंने बताया कि श्री गौरव पांधी तथा सुश्री तरनी धोढी को राष्ट्रीय सोशल मीडिया विभाग का समन्वयक नियुक्त किया गया है जबकि मोहित पांडे को इसी विभाग में उत्तर प्रदेश तथा विशाल कुंड्रा को दिल्ली प्रदेश सोशल मीडिया इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है।
श्री वेणुगोपाल ने बताया कि श्री राजेश चेतवाल, मैथ्यू एंटनी तथा राजेश ग्रिगलानी को राष्ट्रीय कार्यकारी समिति का सदस्य बनाया गया है।
पार्टी ने शिवनारायणसिंह परिहार को उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस का अध्यक्ष तथा शहनवाज आलम को अल्पसंख्यक विभाग की उत्तर प्रदेश इकाई का प्रमुख नियुक्त किया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास