कौशाम्बी में 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

कौशाम्बी,14 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कौशाम्बी जिले के मोहब्बतपुर परसा क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पइन्सा क्षेत्र से पुलिस ने ग्राम पहाड़पुर पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया ,तो बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस द्वारा की कार्रवाई में इनामी अपराधी सुल्तान घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया जबकि एक बदमाश फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।
उन्होंने बताया कि बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस, मोटर साइकिल बरामद की गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है, जो पइन्सा थाने पर मामलों में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार का पुरस्कार घोषित था। यह बदमाश फतेहपुर जिले का रहने वाला है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास